ओबीसी समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों के लिए सतपाल वर्मा सम्मानित।

#bnnindianews

चंडीगढ़, ओबीसी समाज के उत्थान के लिए ओबीसी मोर्चा द्वारा किए जा रहे निरंतर और संगठित प्रयासों की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सतपाल वर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

full13296 1

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी मोर्चा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ साथ समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा की सक्रियता संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।

full13296 2

 

सम्मान प्राप्त करने पर सतपाल वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ओबीसी मोर्चा समाज के हित में निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप संगठन को और मजबूत करते हुए सामाजिक न्याय, सहभागिता और समावेशी विकास के लक्ष्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से आगे भी कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »