फिलांथ्रोपिस्ट व उद्यमी करन गिलहोत्रा ने पंजाब के राज्यपाल से की मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं

फिलांथ्रोपिस्ट व उद्यमी करन गिलहोत्रा ने पंजाब के राज्यपाल से की मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं
चंडीगढ़, 30 दिसंबर:
फिलांथ्रोपिस्ट, प्रख्यात उद्यमी और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) – पंजाब स्टेट चैप्टर के चेयर श्री करन गिलहोत्रा ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल, श्री गुलाब चंद कटारिया से लोक भवन में सौजन्य भेंट कर 2026 के नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान श्री गिलहोत्रा ने राज्यपाल द्वारा पंजाब और सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के कल्याण व विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने खासतौर से राज्य में नशा-मुक्ति अभियान को सराहनीय व प्रभावी पहल बताते हुए राज्यपाल की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के बदलते औद्योगिक परिदृश्य, युवा उद्यमिता, एमएसएमई सशक्तिकरण और रोजगार उन्मुख पहलों के लिए संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।

राज्यपाल कटारिया ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्योग और समुदाय आधारित पहलों को प्रोत्साहित करने में पीएचडीसीसीआई की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के मिशन को दोहराते हुए श्री गिलहोत्रा ने सरकार–उद्योग के बीच साझेदारी को मजबूत करने और समाज कल्याण आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जमीनी स्तर तक लाभ पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जहाँ दोनों नेताओं ने आगामी वर्ष को नवाचार, निवेश, रोजगार सृजन तथा पंजाब व चंडीगढ़ के सर्वांगीण व समावेशी विकास के लिए आशाओं से भरा वर्ष बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »