सांस में कठिनाई से पीड़ित 66 वर्षीय महिला को लिवासा अस्पताल, खन्ना में एडवांस गैस्ट्रोएंटरोलॉजी केयर से नई जिंदगी मिली

सांस में कठिनाई से पीड़ित 66 वर्षीय महिला को मिली नई ज़िंदगी
खन्ना : सांस में कठिनाई से पीड़ित 66 वर्षीय महिला को लिवासा अस्पताल, खन्ना में एडवांस गैस्ट्रोएंटरोलॉजी केयर से नई जिंदगी मिली।
जानकारी देते हुए, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसलटेंट डॉ. पुलकित धीमान ने बताया महिला को सांस लेने में गंभीर तकलीफ़ के साथ लिवासा लाया गया। बाहर से किये गये सीटी चेस्ट स्कैन से फेफड़ों में फ्लूइड और पस जमा होने का पता चला, और संक्रमण को निकालने के लिए एक चेस्ट ट्यूब डाली गई।
मूल कारण का पता लगाने के लिए, लिवासा अस्पताल में एक बार फिर कंट्रास्ट-एन्हांस्ड सीटी चेस्ट स्कैन किया गया, जिसमें भोजन नली (ग्रासनली) और श्वास नली (ट्रेकिआ) के बीच एक असामान्य संबंध का पता चला – जो एक गंभीर स्थिति होती है जिसे एसोफैगल-ट्रेकिअल फिस्टुला कहा जाता है। ऐसी असामान्यताएं दुर्लभ हैं और इसके लिए एडवांस स्पेशलाइज्ड इंटरवेंशन की आवश्यकता होती है।
लिवासा में की गई यूजीआई एंडोस्कोपी से भोजन नली में 28 सेमी की गहराई पर एक ओपनिंग की पुष्टि हुई। पेशेंट के अटेंडेंट की विस्तृत काउंसलिंग के बाद, एक स्पेशल कवर्ड सेल्फ एक्सपैंडिंग स्टेंट (सीएसईएमएस) सफलतापूर्वक ग्रासनली में रखा गया, जिससे असामान्य कनेक्शन को सील कर दिया गया और पेशेंट के ठीक होने में सहायता मिली।
यह लिवासा अस्पताल, खन्ना में सफलतापूर्वक मैनेज किया गया पहला एडवांस एंडोस्कोपिक और गैस्ट्रोएंटरोलॉजिकल केयर ऐसा मामला है।
डॉ. धीमान ने कहा, इस तरह के जटिल मामलों के प्रबंधन के लिए सटीकता, टीमवर्क और हमारे पेशेंट के लिए बेहतर परिणामों की निरंतर खोज की आवश्यकता होती है। हमारा लक्ष्य न केवल बीमारी का इलाज करना है, बल्कि हर पेशेंट के ठीक होने की यात्रा में आराम और आत्मविश्वास बहाल करना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »