मशहूर फिल्म निर्माता यशवंत सरदेशपांडे का हार्ट अटैक से निधन, अचानक सीने में उठने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े थे निर्देशक

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ रंगमंच के मशहूर कलाकार, लेखक, निर्देशक और फिल्म निर्माता यशवंत सरदेशपांडे का सोमवार, 29 सितंबर 2025 की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे बेंगलुरु स्थित अपने घर में अचानक सीने में दर्द से बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके अचानक निधन से कन्नड़ थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।

28 सितंबर की शाम 62 वर्षीय यशवंत सरदेशपांडे धारवाड़ में थे, जहां उन्होंने अपने एक नाटक का मंचन किया था। नाटक खत्म करने के बाद वे रात में बेंगलुरु लौट आए। अगले दिन यानी 29 सितंबर की सुबह जब वे घर पर थे, तो अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और वे बेहोश हो गए। उन्हें फौरन फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 10 बजे के करीब उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार की जानकारी अभी तक शेयर नहीं की गई है।
रंगमंच और फिल्मों में योगदान

यशवंत सरदेशपांडे को हास्य भूमिकाओं के लिए खास पहचान मिली। उन्होंने कई दशकों तक कन्नड़ रंगमंच और फिल्म इंडस्ट्री को यादगार किरदार दिए। उनका सबसे लोकप्रिय नाटक ‘ऑल द बेस्ट’ था, जिससे उन्हें नेम और फेम दोनों ही हासिल हुए। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में भी अभिनय किया और कई सफल प्रोजेक्ट्स का निर्देशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »