श्री दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व 28 से

चण्डीगढ़। सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 28 अगस्त से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अवसर पर श्री दशलक्षण महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। यह 6 सितंबर तक चलेगा। श्री दिगंबर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्म बहादुर जैन और महासचिव संत कुमार जैन ने बताया कि दशलक्षण में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य होगा।

पहले क्षमा के दिन सुबह भगवान का अभिषेक और शांति धारा के उपरांत घटयात्रा और ध्वजा रोहण, मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, सकलीकरण जपा अनुष्ठान, नित्य नियम पूजन, पर्व पूजा और श्री दशलक्षण महामंडल विधान होगा। शाम को आरती के बाद प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »