उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने निकाली तिरंगा यात्रा — हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में बांटे तिरंगे, दिया आज़ादी का संदेश

चण्डीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर 40-बी स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा सेक्टर 40 और 41 के हाउसिंग बोर्ड मकानों की गलियों से होती हुई पुनः मंदिर के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान लोगों में तिरंगे वितरित किए गए और बच्चों को आज़ादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भूपिंदर शर्मा ने कहा कि आज़ादी के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वयं जागरूक होना, दोनों ही बातें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि इसके तीनों रंगों और अशोक चक्र में भारत का गौरव, त्याग, शौर्य और प्रगति का संदेश छिपा है।

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान है तथा हर भारतवासी के लिए सम्मान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं जागरूक रहकर बच्चों को यह संदेश देना चाहिए, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »