जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने पहुंचे अक्षय शर्मा हल्का उत्तरी सहित विभिन्न इलाकों के मंदिरों में पहुंचे माथा टेकने

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने पहुंचे अक्षय शर्मा
हल्का उत्तरी सहित विभिन्न इलाकों के मंदिरों में पहुंचे माथा टेकने
अमृतसर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के माहौल के बीच हल्का उत्तरी से भाजपा देना अक्षय शर्मा भी माथा टेकने पहुंचे। का देखने को मिला। उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

IMG 20260905 WA0430
अक्षय शर्मा ने श्री दुर्गियाना मंदिर, इस्कॉन मंदिर और शिवाला भाग भाइयां सहित कई मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। मंदिरों में पहुंचने पर उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया।
इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने शहरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया ‘कर्म करते रहो और फल की चिंता मत करो’ का संदेश आज भी प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने लोगों से पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

IMG 20260905 WA0431

जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और शाम होते-होते बड़ी संख्या में लोग भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »