चीनी और सरसों तेल के बढ़ते दाम से रसोई का बजट प्रभावित

#bnnindianews चीनी और सरसों तेल के बढ़ते दाम से रसोई का बजट प्रभावित

चंडीगढ़। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों और दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। बाजारों में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ व्यापारियों का मानना है कि अगर कीमतों में इसी तरह तेजी जारी रही तो आने वाले दिनों में चीनी का भाव80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है।

चीनी के साथ-साथ सरसों तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रोजाना बदलते दामों के कारण किराना बाजार में दुकानदारों को ग्राहकों को कीमत समझाने में परेशानी हो रही है। कई जगह दुकानदार और ग्राहकों के बीच बढ़े हुए दाम को लेकर बहस की स्थिति भी बन रही है।

 

व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में कीमत बढ़ने का सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ता है। वहीं, ग्राहकों का कहना है कि लगातार महंगी होती खाद्य वस्तुओं से घर का बजट बिगड़ रहा है और रोजमर्रा की रसोई का खर्च बढ़ता जा रहा है।

बाजार में चीनी और खाद्य तेल की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है। यदि कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

**#SugarPriceHike #SugarPrice #MustardOil #PriceHike #Inflation #महंगाई #चीनीकेदाम #सरसोंतेल**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »