गार्डन ऑफ़ एनुअल्स के साइड पार्क, सैक्टर 44 सी, चंडीगढ़ में पौधारोपण -अनूप सरीन

BNNIndianews भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में गार्डन ऑफ़ एनुअल्स के साइड पार्क, सैक्टर 44 सी, चंडीगढ़, में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: सुखदेव सिंह, पूर्व डायरैक्टर मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफ़ेयर्स और पण्डित जगदीश चंद्र शर्मा, पूर्व सुपरिन्टेन्डेन्ट, डी.आई.पी.आर., हरियाणा ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक लगभग 650 पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर सुखदेव सिंह ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के सकारात्मक प्रयासों की दिल खोल कर सराहना की और वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पण्डित जगदीश चंद्र शर्मा ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर सैक्टर 44 के निवासियों और भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से हरीश चंदर शर्मा, करम चंद, पायलट सिंह, विशव गुप्ता, बरफ सिंह पंवार, विपिन रावत, दिलबर सिंह, बी के शिल्पी, मीनाक्षी राणा, रामबहादुर, अदवेका सिंह, विदांत, शौर्य, सरिता कुमारी, उमा, रीमा, मीनाक्षी, पुनीत रावत, रमेश बजाज, विद्या सचदेवा,राज आदि ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »