स्वामी डॉ. मनीषा दीदी जी का संन्यास दिवस श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न

#bnnindianews

अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन द्वारा सेक्टर-19ए, चंडीगढ़ में स्वामी डॉ. मनीषा दीदी जी का संन्यास दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

मिशन के सदस्य श्री अजय सिंगला ने जानकारी दी कि यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा जी के पावन आशीर्वाद तथा अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णकांत जी के सान्निध्य एवं अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मिशन के विभिन्न केंद्रों से पधारे संत-महात्माओं ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उधमपुर से स्वामी चिन्मयज्योति जी एवं स्वामी विष्णुप्रिया जी, लुधियाना से स्वामी गुरुप्रिया जी तथा पिंजौर से स्वामी सिद्धेश्वरी जी ने संन्यास के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संन्यास केवल बाह्य त्याग नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, साधना और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का मार्ग है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ प्राप्त किया तथा स्वामी डॉ. मनीषा दीदी जी के संन्यास दिवस पर उन्हें शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ अर्पित कीं। संपूर्ण आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा एवं अनुशासन से परिपूर्ण रहा। अंत में अटूट भंडारे का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »