ज़ीरकपुर में लॉन्च हुई टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक SUV, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने किया अनावरण

#bnnindianews

एमके भाटिया रहे गेस्ट ऑफ ऑनर, 665 किमी तक की रेंज और एडवांस फीचर्स से लैस है नई ईवी

ज़ीरकपुर। विजन टाटा , ज़ीरकपुर में शुक्रवार को टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की गई। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने वाहन का अनावरण किया, जबकि अपने कर्मचारियों को कारें उपहार में देकर सुर्खियों में रहे उद्योगपति एमके भाटिया (मिट्स ग्रुप) मुख्य अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल प्रेमी, ग्राहक और टाटा मोटर्स के अधिकारी शामिल हुए। लॉन्च के दौरान नई इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन, तकनीक और प्रीमियम फीचर्स की जानकारी दी गई।

विजन टाटा के जनरल मैनेजर मनीष चौहान ने बताया कि नई टाटा सिएरा ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के साथ पेश की गई है। इसे कंपनी ने टाटा कर्व ईवी और टाटा हैरियर ईवी के बीच पोजिशन किया है।

उन्होंने बताया कि टाटा सिएरा ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 665 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक फीचर-लोडेड फैमिली SUV बनाते हैं।

बाजार में टाटा सिएरा ईवी का मुकाबला महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी ZS EV, मारुति ई-विटारा, टोयोटा eBella और विनफास्ट VF6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।

लॉन्च के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नई तकनीक और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां देश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »