चंडीगढ़ में 18 जुलाई को स्पेशल लोक अदालत
चंडीगढ़ में 18 जुलाई को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डीएलएसए सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सुनील कुमार ने बताया कि इसमें ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस (एनआई एक्ट), मोटर एक्सीडेंट क्लेम (एमएसीटी) और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।