ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ने लॉन्च किया ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंस’: मल्टी-सेंसरी अनुभव से फ्लेवर की नई परिभाषा

#bnnindianews

चंडीगढ़, 3 मई 2026: ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ने ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व्ड एक्सपीरियंस ’ नाम से एक नए सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य फ्लेवर को महसूस करने के तरीके को एक नए आयाम में प्रस्तुत करना है।

आज के दौर में उपभोक्ता केवल स्वाद तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे ऐसे अनुभवों की तलाश में हैं जो उनके बदलते लाइफस्टाइल और पसंद को दर्शाएं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए यह पहल फ्लेवर को एक मल्टी-सेंसरी अनुभव के रूप में पेश करती है, जहां इसे केवल चखा ही नहीं बल्कि देखा, सुना और महसूस भी किया जा सकता है।

‘रिज़र्व्ड इन एवरी सेंस’ की थीम पर आधारित यह प्लेटफॉर्म फ्लेवर को एक बहुआयामी यात्रा के रूप में प्रस्तुत करता है। इस खास अनुभव को मशहूर शेफ कुणाल कपूर के साथ मिलकर क्यूरेट किया गया, जहां एक एक्सक्लूसिव लाइव गैस्ट्रो-परफॉर्मेंस के जरिए स्वाद, संगीत, टेक्सचर और खुशबू का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस आयोजन की खासियत यह रही कि फ्लेवर को सिर्फ खाने तक सीमित न रखते हुए, उसे अलग-अलग इमर्सिव स्पेस के जरिए दर्शाया गया। इन स्पेसेस में विज़ुअल इंस्टॉलेशंस, अरोमा बेस्ड एक्सपीरियंस, टैक्टाइल एलिमेंट्स और क्यूरेटेड टेस्टिंग शामिल रहे, जिन्होंने मेहमानों को एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दिया।

एक विकसित होते सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म के रूप में ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिज़र्व्ड एक्सपीरियंस’ अब जयपुर और कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में 10 से अधिक एक्टिवेशन के साथ आगे बढ़ेगा, जहां उपभोक्ताओं को फ्लेवर को समझने और महसूस करने का और भी गहरा अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »