चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026 के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने किया भव्य आयोजन का ऐलान

#bnnindianews

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आज प्रदेश कार्यालय, सेक्टर-33 में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा, सह-कन्वीनर हरीश कक्कड़ एवं प्रदेश सचिव मीनाक्षी ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 13.14.05 1

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने जानकारी दी कि भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ युवाओं को खेलों के माध्यम से एक सकारात्मक दिशा देने के लिए “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से अंडर-19 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित कुल 11 खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह खेल महोत्सव 11 मई से 27 मई 2026 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

प्रभजीत सिंह लांबा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ के युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि जब युवा खेलों में व्यस्त रहेंगे, तो वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनेंगे। खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 13.14.04
उन्होंने यह भी बताया कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” के लिए पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। अब तक 700 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 9 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं:

👉 https://tinyurl.com/khelogames2026⁠�
इस अवसर पर 38वीं जूनियर नेटबॉल नेशनल अंडर-19 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चंडीगढ़ टीम को भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में 23 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी, जिसमें चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा इन खिलाड़ियों को प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में सम्मानित किया गया तथा उन्हें ट्रैकसूट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़ द्वारा टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
अंत में सभी वक्ताओं ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा और उन्हें एक स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »