#bnnindianews
पहाड़ी ट्रिप के लिए मॉडिफ़ाई कराई मिल्ट्री रंग की टाटा सिएरा
देशभक्ति से ओत प्रोत रंग माडल सब लिया मर्जी का, डीलरशिप के मृदुल राय वालिया की खूब प्रशंसा की
भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर को विज़न टाटा मोटर्स, जीरकपुर ने सौंपी नई टाटा सिएर
चंडीगढ़/जीरकपुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर को टाटा मोटर्स की नई प्रीमियम एसयूवी टाटा सिएरा की डिलीवरी विज़न टाटा मोटर्स द्वारा दी गई।
हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के रोहड़ू से संबंध रखने वाली रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज़ों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक विकेट लेकर भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अपनी शानदार स्विंग गेंदबाज़ी और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जानी जाने वाली रेणुका सिंह को भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे उभरती हुई तेज गेंदबाज़ों में माना जाता है।
हाल ही में पेश की गई टाटा सिएरा एसयूवी दमदार डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक, बेहतर आराम और मजबूत सुरक्षा फीचर्स के साथ प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नई पहचान बना रही है।
इस अवसर पर विज़न टाटा मोटर्स, जीरकपुर ने देश की खेल प्रतिभा को वाहन सौंपने पर गर्व व्यक्त करते हुए रेणुका सिंह ठाकुर को उनके क्रिकेट करियर और भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।