चंडीगढ़ रोज़ फेस्टिवल में छाया ‘तू जूलियट जट्ट दी’ का जादू, स्टार्स ने फैंस संग मनाया जश्न

#BNNINDIANEWS

चंडीगढ़ के मशहूर ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन में आयोजित रोज़ फेस्टिवल के 54वें एडिशन में टीवी शो तू जूलियट जट्ट दी के कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया। शो के सितारों ने फैंस के बीच परफॉर्मेंस दी और लाइव शोकेस के दौरान कहानी के इमोशनल मोमेंट्स ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 15.21.34

यह शो, जिसे सरगुन मेहता और रवि दुबे ने प्रोड्यूस किया है, दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कॉलेज रोमांस, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और फैमिली ड्रामा से भरी कहानी को फेस्टिवल की रंगीन पृष्ठभूमि ने और भी जीवंत बना दिया।

कलाकारों ने चंडीगढ़ के दर्शकों से मिले प्यार को शो की शुरुआती सफलता का बड़ा कारण बताया।


‘तू जूलियट जट्ट दी’ रोज़ाना शाम 7 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »