bnnindianews
चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026 – चंडीगढ़ में दुबई यूनिफेस्ट 2026 का आयोजन किया गया जहां छात्रों और अभिभावकों को दुबई में उच्च शिक्षा से जुड़े विविध अवसरों की जानकारी दी गई। इस अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मेले में दुबई स्थित 15 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य दुबई को एक उभरते हुए वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना था, जहां अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त डिग्री, इंडस्ट्री-अलाइन्ड कोर्स और मजबूत करियर विकल्प उपलब्ध हैं। छात्रों ने सीधा विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से बातचीत कर प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप, वीज़ा और भविष्य की करियर संभावनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सत्र “अकादमिक लाउंज-हाई टी एंड डायलॉग्स” भी आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल लीडरशिप, काउंसलर्स और विश्वविद्यालय विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस चर्चा का मुख्य विषय “वैश्विक उच्च शिक्षा और करियर डेस्टिनेशन के रूप में दुबई की बदलती भूमिका” था।पैनल चर्चा में शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय रुझानों, करियर-आधारित अकादमिक योजना और छात्र मोबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए।
आयोजन के होस्ट हेमंत कुमार ने कहा, “दुबई आज शिक्षा और करियर दोनों के लिए एक मजबूत विकल्प बन चुका है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी देकर उन्हें बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।”
दुबई यूनिफेस्ट 2026 ने छात्रों को वैश्विक शिक्षा विकल्पों से जोड़ा और साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और काउंसलिंग समुदाय के बीच सहयोग को भी मजबूती दी।