भारतीय स्टेट बैंक ने मनाया 70 वां बैंक दिवस

चंडीगढ़ 01 जुलाई – प्लेटिनम जुबली के अवसर पर, भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय चंडीगढ़ ने 01 जुलाई 2025 को 70वां बैंक दिवस मनाया। यह सर्कल स्तर के स्टाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम और टैगोर थिएटर, सेक्टर -18, चंडीगढ़ में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, ग्राहकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के एक साथ मिलकर मनाया गया। कृष्ण शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, चंडीगढ़ सर्कल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्टाफ सदस्यों के ऊर्जावान और मधुर प्रदर्शन ने समारोह को यादगार बना दिया । कार्यक्रम में सुंदर गीत, लोक नृत्य, गजल, कविता पाठ आदि शामिल थे।

 

 

प्रारंभ में, कृष्ण शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, चंडीगढ़ सर्कल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में दर्शकों को बैंक के सात दशकों के विश्वास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के बारे में जानकारी दी। एसबीआई 52 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए विश्वास का प्रतीक है। यह भारत की विकास गाथा की रीढ़ है। शर्मा ने एसबीआई को बदलते भारत में सभी के लिए पसंदीदा बैंक बनाने की बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।

शर्मा ने प्रतिभागियों और आयोजन टीमों के प्रयासों की सराहना की, जो इस आयोजन को शानदार बनाने और एसबीआई को कर्मचारी उन्मुख के रूप में पेश करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे काम को जारी रखने के लिए प्रेरित किया और उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »