Site icon

CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 2027 में BJP की हैट्रिक का दावा!

dhami 1795682988 1
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अपनी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लगातार तीसरी जीत का भरोसा जताया।

सीएम धामी ने बताया कि उनकी सरकार ने करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और 1.10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और विकास योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं।

धामी ने कहा कि सरकार ने पिछले चुनावी घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे कर दिए हैं और बाकी वादों को पूरा करने पर काम जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से बीजेपी 2027 में उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

Exit mobile version