Site icon

UP Poll Manifesto Of SP: सपा ने खोला पिटारा…बेरोजगार युवाओं को 5,000 रुपये भत्ता, 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, जानें और क्या है घोषणा पत्र में

akhilesh yadav 1024x768 1

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को लखनऊ में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से रोकना चाहते हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के काम गिनाए और दावा किया कि सपा ने अपने हर घोषणा पत्र को लागू किया है।

‘बुरे दिन जाने वाले हैं’

अखिलेश यादव ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर तंज कसते हुए कहा, “अच्छे दिन तो आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि बुरे दिन जाने की बात सुनकर कुछ लोगों की भाषा भी बदल गई है। सपा ने अपने घोषणापत्र को ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है।

 

घोषणापत्र की खासियत

अखिलेश यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ”अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जाने वाले हैं। सपा की घोषणापत्र के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों को साधने की तैयारी है। इस तारीख और नाम के जरिए पार्टी की सामाजिक न्याय के अपने राजनीतिक विमर्श को संविधान और जन आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश भी की गई है।

महिलाओं पर खास फोकस

सपा प्रमुख महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने, स्त्री समृद्धि योजना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, भर्तियों में पूरा आरक्षण, गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान आदि वादे पहले ही किए जा चुके हैं। सपा ने वर्ष 2022 में अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी, लैपटॉप वितरण जैसे वादे किए थे।

किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख बातें

MSP की कानूनी गारंटी: उत्तर प्रदेश में सभी 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य फसलों की सुरक्षा: MSP से बाहर की फसलों जैसे आलू, टमाटर और प्याज के लिए राज्य सरकार द्वारा मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था लागू की जाएगी।

कर्ज माफी और मुफ्त बिजली: किसानों के लिए तत्काल प्रभाव से कर्ज माफी योजना लागू होगी और सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली और इसके साथ ही ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

गन्ना भुगतान: गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने के लिए ₹15,000 करोड़ का कॉर्पस फंड बनेगा और लागत की वास्तविक गणना के आधार पर हर साल गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाएगा।

ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के लिए ₹1.5 लाख करोड़ का प्रावधान किया जाएगा, न्यू विलेज क्लस्टर बनेंगे और आवारा पशुओं से खेतों व जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

युवाओं और रोजगार से जुड़ी प्रमुख बातें

नौकरी और रोजगार का लक्ष्य: 5 वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां और अन्य क्षेत्रों में 2 से 3 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। MSME सेक्टर को बढ़ावा देकर 2032 तक 1 करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित की जाएंगी।

बेरोजगारी भत्ता: प्रत्येक ग्रेजुएट छात्र को नौकरी या रोजगार मिलने तक 5,000 रुपये प्रति महीने का पोषण भत्ता दिया जाएगा।

पारदर्शी भर्ती और परीक्षा कैलेंडर: पेपर लीक रोकने के लिए सख्त व्यवस्था रहेगी। पेपरलीक होने पर मंत्री और अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे, वार्षिक भर्ती कैलेंडर, एक चरण की परीक्षा 3 महीने में और बहु-चरणीय परीक्षा 6 महीने में पूरी की जाएगी।

कौशल विकास और अग्निवीर: तहसील स्तर पर केंद्र खोलकर हर साल 20 लाख युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा। अग्निवीर योजना के विरोध के साथ, स्थायी कमीशन न पाने वाले अग्निवीरों को राज्य पुलिस व अन्य विभागों में नौकरी दी जाएगी।

अन्य योजनाएं: ‘स्मार्ट किसान सहायक योजना’ से 5 लाख ग्रामीण युवाओं को रोजगार, शहरी युवाओं के लिए ‘शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम’, AI से नौकरी गंवाने वालों के लिए री-स्किलिंग, 12वीं पास छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और प्रदेश में 3 विश्वस्तरीय स्टेडियम व 10 स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाएंगे।

गवर्नेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा और महंगाई से जुड़ी अहम घोषणाएं

महंगाई नियंत्रण: आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने के लिए ‘दाम बांधो बाजार’ खुलेंगे, स्कूल फीस और अस्पताल के खर्चों पर सीमा (Cap) लगाई जाएगी और 5 रुपये में ‘समाजवादी थाली’ उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य: गरीबी रेखा से नीचे के नागरिकों और निर्माण श्रमिकों को 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस, सरकारी अस्पतालों में पीडीए व गरीबों को मुफ्त इलाज, सभी 18 मंडलों व 5 ग्रामीण क्षेत्रों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और लखनऊ के कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज शुरू होगा।

शिक्षा और कर्मचारी: 2005 से पहले की पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल होगी, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त की जाएगी, बंद किए गए 26,000 प्राथमिक स्कूल फिर खुलेंगे और शिक्षामित्रों को नियमित करने तक उनके मानदेय में 5,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।

सामाजिक न्याय और कानून व्यवस्था: प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी, 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित व पीडीए वर्ग को 50% आरक्षण मिलेगा, भूमि कब्जा रोकने के लिए विशेष STF और हर जिले में साइबर क्राइम यूनिट बनेगी।

Exit mobile version