Site icon

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल रितु शिवपुरी ने फाइनफर्न स्टूडियो के शानदार इंटीरियर, इंटरनेशनल डिजाइन और प्रीमियम फर्नीचर कलेक्शन की खूबियों की सराहना की

Screenshot 29

चण्डीगढ़/जीरकपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल रितु शिवपुरी ने यहां स्थित फाइनफर्न स्टूडियो का विशेष दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम के शानदार इंटीरियर, इंटरनेशनल डिजाइन और प्रीमियम फर्नीचर कलेक्शन को करीब से देखा और इसकी खूबियों की सराहना की।

फाइनफर्न स्टूडियो के मालिक विशाल गर्ग के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए रितु शिवपुरी ने कहा कि वह काफी समय से इस शानदार शोरूम को देखने आना चाहती थीं। आज चंडीगढ़ में मौजूद होने के कारण उन्होंने अपने दोस्त विशाल गर्ग से मिलने और फाइनफर्न स्टूडियो का अनुभव लेने का फैसला किया।

शोरूम विजिट के दौरान रितु शिवपुरी ने कहा कि फाइनफर्न स्टूडियो एक ऐसा शानदार डेस्टिनेशन है, जहां फर्नीचर, आर्ट और लाइटिंग का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। यहां एक ही छत के नीचे लग्जरी फर्नीचर और होम इंटीरियर से जुड़ी बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध है।

उन्होंने अपने घर के बारे में बात करते हुए बताया कि वह जल्द ही अपने बेडरूम को नए सिरे से रीडिजाइन करवाने की योजना बना रही हैं और इसके लिए फर्नीचर का चुनाव फाइनफर्न स्टूडियो से ही करेंगी।

रितु शिवपुरी ने कहा कि ट्राइसिटी में फाइनफर्न स्टूडियो एक ऐसी जगह है, जहां आपको लग्जरी की कोई सीमा नहीं मिलेगी। अगर आप अपने घर को एक नया और शानदार लुक देना चाहते हैं, तो यह जरूर विजिट करने वाली जगह है।

इस अवसर पर फाइनफर्न स्टूडियो के मालिक विशाल गर्ग ने रितु शिवपुरी का स्वागत किया और कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का फर्नीचर, शानदार डिजाइन और प्रीमियम अनुभव एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाना है।

फाइनफर्न स्टूडियो में विभिन्न देशों से इम्पोर्टेड फर्नीचर, प्रीमियम सोफा, बेड, डाइनिंग, होम डेकोर, आर्ट और लाइटिंग का विशेष कलेक्शन उपलब्ध है। शोरूम द्वारा ग्राहकों को पैन इंडिया फर्नीचर डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

Exit mobile version