Site icon

डॉ. सुमित जैन ने कहा, नियमित जांच और जागरूकता से मधुमेह की जटिलताओं से बचाव संभव

Screenshot 38 2

पंचकुला, 16 नवंबर ( ): विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ पंचकूला की ओर से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों के लिए मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को बीमारी की समय पर पहचान, बचाव और बेहतर उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही मुफ्त एचबीए1सी, यूरिन माइक्रोएल्ब्यूमिन और शरीर में वसा की मात्रा की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने मधुमेह के शुरुआती लक्षणों, नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित खानपान के महत्व पर जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, बिना वजह वजन कम होना और लगातार थकान महसूस होना मधुमेह के संकेत हो सकते हैं। कई बार बिना स्पष्ट लक्षणों के भी यह बीमारी हो सकती है, इसलिए नियमित जांच जरूरी है।

इस अवसर पर पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि मधुमेह ऐसी बीमारी है, जिसमें समय पर पहचान और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं और बचाव संबंधी जागरूकता को अस्पताल से बाहर आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि लोग सही जानकारी के आधार पर अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

कार्यक्रम में इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. सुमित जैन, एंडोक्राइनोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. गौरव पालिखे, इंटरनल मेडिसिन की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रंजना भट्ट और संक्रामक रोगों के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. नवनीत अरोड़ा भी मौजूद रहे।

डॉक्टरों ने मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। पारस हेल्थ पंचकुला की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित करना है।

Exit mobile version