Site icon

बड़हेड़ी में ‘मोदी सरकार’ विशेष सेवा शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

IMG 20261115 WA0293

बड़हेड़ी में ‘मोदी सरकार’ विशेष सेवा शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ।यह कैम्प श्रीमती बबीता पठानिया द्वारा आयोजित किया गया। पूर्व मेयर अरुण सूद की गरिमामयी उपस्थिति रही विशेष आकर्षण।

दिनांक 15 नवंबर 2026 को सेक्टर 41-डी मार्केट, बड़हेड़ी स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल में ‘मोदी सरकार’ विशेष सेवा शिविर अभियान का आयोजन किया गया।

शिविर के माध्यम से आम जनता को आयुष्मान भारत कार्ड, वोटर कार्ड संबंधी सेवाओं एवं ई-श्रम कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आम नागरिकों तक सरलता और सुगमता से पहुंचाना तथा लोगों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य।

इस सेवा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार।

Exit mobile version