Site icon

चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ की शुरुआत, राजू मित्तल ने किया उद्घाटन

Screenshot 2026 10 18 18 58 21 35 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर :** शहर में एक नई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘अल्फा इवेंट्स’ की शुरुआत हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 (रामदरबार) स्थित कंपनी के दफ्तर का उद्घाटन चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया। समारोह में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रुहानी सरीन और एंकर ईशा बिनोधा भी मौजूद रहीं।

कंपनी के संस्थापक हरप्रीत सिंह (हैप्पी) ने बताया कि अल्फा इवेंट्स निजी समारोहों, कॉरपोरेट कार्यक्रमों और मनोरंजन आयोजनों के लिए शुरू से अंत तक पूरी सेवाएं देगी। इनमें वेडिंग प्लानिंग, फैशन शो, कॉन्सर्ट, प्रोडक्ट लॉन्च, एटीएल/बीटीएल गतिविधियां और प्रमोशनल कैंपेन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर योजना, आपसी तालमेल और नए विचारों के जरिए ग्राहकों को यादगार अनुभव देना कंपनी का मकसद है।

उद्घाटन के मौके पर अब्दुल सत्तार, संजीव गुप्ता (एक्सीलेंट कैटरिंग), समी खान, दलजीत सिंह, हरनेक सिंह, सतीश कुमार, आकाश कुमार, दीपक और सचिन समेत कई लोग उपस्थित रहे।

**संपर्क:** अल्फा इवेंट्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, रामदरबार, चंडीगढ़ | 9417250008

Exit mobile version