Site icon

जाब एफसी ने आईएसएल 2026-27 सीज़न के लिए टीम घोषित की, अकादमी के 10 खिलाड़ियों को मिला मौका

Screenshot 18

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर 2026: पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीज़न के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अकादमी से निकले 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो घरेलू प्रतिभाओं को विकसित करने के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शेरअपने आईएसएल अभियान की शुरुआत बुधवार, 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेंओडिशा एफसी के खिलाफ घरेलू मुकाबले से करेंगे।

मजबूत भारतीय खिलाड़ियों के साथ सोच-समझकर शामिल किए गए नए खिलाड़ियों के संयोजन वाली पंजाबएफसी की टीम अपने चौथे आईएसएल अभियान में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। टीम का चयन खिलाड़ियों केविकास के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

क्लब के साथ अपने पहले सीज़न में मुख्य कोच पावलोस डर्मिट्ज़ाकिस ने ऐसी टीम चुनी है, जिसमें निरंतरता केसाथ सभी विभागों में नए विकल्प भी शामिल हैं। पिछले सीज़न की आईएसएल टीम के 14 खिलाड़ियों कोबरकरार रखा गया है। इनमें भारतीय राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी बिजॉय वर्गीस, रिकी शाबोंग, मुहम्मद उवैस,निखिल प्रभु और मुहम्मद सुहैल एफ के साथ अर्शदीप सिंह, खाइमिनथांग ल्हुंगडिम और लियोन ऑगस्टीन शामिलहैं।

पैट्रिक बहानाक, मिकाएल माल्सा, डिएगो रापोसो, अल्फ्रेड प्लानास मोया और राफाएल मेसी बूली टीम मेंशामिल विदेशी खिलाड़ी हैं। टीम में नए भारतीय साइनिंग मोहम्मद इनाम और गुरकीरत सिंह को भी जगह दी गई है।

टीम में अकादमी से निकले 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले सीज़न की तुलना में तीन अधिक हैं। आयु-वर्ग की लीगों और हाल ही में संपन्न आईएफए शील्ड में उनके प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

Exit mobile version