Site icon

मायावे ज्वेलरी ने 45 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में खोले पांच स्टोर

Screenshot 2026 10 07 19 33 11 65 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 932x1024 1

नई दिल्ली: लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड मायावे ज्वेलरी ने दिल्ली-एनसीआर में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार को गति देते हुए महज 45 दिनों में पांच नए स्टोर शुरू किए हैं। कंपनी ने नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, द्वारका और नेताजी सुभाष प्लेस में अपने नए स्टोर खोले हैं। इस विस्तार के साथ ब्रांड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

ढोलकिया परिवार के नेतृत्व वाले हरि कृष्णा ग्रुप से जुड़े मायावे ज्वेलरी के नए स्टोर्स में आधुनिक डिजाइन, प्रीमियम रिटेल वातावरण और लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। ब्रांड के पोर्टफोलियो में 40 सिग्नेचर डायमंड कट्स के साथ विभिन्न विशेष ज्वेलरी कलेक्शन शामिल हैं।

ज्वेलरी की शुरुआती कीमत करीब 25 हजार रुपये रखी गई है।मायावे ज्वेलरी के फाउंडर एवं सीईओ द्रव्य ढोलकिया ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में तेजी से किया गया विस्तार ब्रांड के प्रति ग्राहकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

कंपनी का उद्देश्य बेहतर डिजाइन, विविध विकल्प और प्रीमियम खरीदारी अनुभव को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।ब्रांड ने अगस्त 2026 में नोएडा से दिल्ली-एनसीआर में अपना रिटेल विस्तार शुरू किया था। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।

Exit mobile version