एलांते मॉल में चंडीगढ़ के पहले बुटीक के साथ टिसो ने अपनी रिटेल उपस्थिति का किया विस्तार

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर, 2026 – अपनी सटीकता, इनोवेशन और टाइमलेस डिज़ाइन के लिए मशहूर स्विस घड़ी निर्माता टिसो ने गर्व के साथ एलांते मॉल की पहली मंज़िल पर चंडीगढ़ में अपना पहला बुटीक खोलने की घोषणा की है। यह नया स्टोर उत्तर भारत में ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक अहम पड़ाव है, जो ग्राहकों को एक इमर्सिव और उत्कृष्ट रिटेल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।लगभग 518 वर्ग फुट में फैला यह बुटीक एक कंटेम्पररी रिटेल लेआउट पेश करता है, जिसे ब्रांड के आइकोनिक कलेक्शंस को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्टोर में एक सेफ, डिजिटल स्क्रीन, स्ट्रैप बैकवॉल और एक सेलिब्रेशन टेबल भी मौजूद है।

 

“चंडीगढ़ में अपना पहला बुटीक खोलना भारत में टिसो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है,” टिसो के सीईओ सिल्वेन डोला ने कहा। “यह हर उस जगह मौजूद रहने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, जहाँ हमारे ग्राहक और घड़ियों के शौकीन हैं।”

नए टिसो बुटीक में ब्रांड के कुछ सबसे ख़ास कलेक्शंस पेश किए गए हैं, जिनमें टिसो PRX, Seastar, Gentleman, Le Locle, T-Touch, PR 100, Chrono XL, T-Race और Chemin des Tourelles कलेक्शंस शामिल हैं। टिसो PRX कलेक्शन अपने विशिष्ट इंटीग्रेटेड डिज़ाइन को कंटेम्पररी अनुपातों के साथ जोड़ता है, वहीं Seastar कलेक्शन ब्रांड की स्पोर्टिंग स्पिरिट को दर्शाता है, जिसकी घड़ियाँ रोमांच और पानी से लगाव रखने वालों के लिए तैयार की गई हैं।

 

ब्रांड की विरासत के प्रतिबिंब के रूप में डिज़ाइन किया गया चंडीगढ़ बुटीक, प्रीमियम ब्रांड अनुभव के प्रति टिसो की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अपने निरंतर विकसित होते प्रगतिशील परिदृश्य के लिए पहचाना जाने वाला चंडीगढ़, टिसो के लिए अपनी स्विस घड़ी निर्माण विरासत और शिल्पकला को क्षेत्र के पारखी उपभोक्ताओं के और करीब लाने का एक स्वाभाविक स्थान है।

 

“इनोवेटर्स बाय ट्रेडिशन” की फिलॉसोफी से प्रेरित टिसो अपनी समृद्ध विरासत और दूरदर्शी डिज़ाइन के बीच संतुलन बनाए रखता है, और ग्राहकों को आगे की ओर ध्यान केंद्रित करने, अपनी वैयक्तिकता का उत्सव मनाने और जीवन में अपनी राह खुद चुनने के लिए प्रेरित करता है। वैश्विक खेल आयोजनों और ब्रांड एंबेसडर्स के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारियों के ज़रिए ब्रांड आज भी गतिशील और प्रासंगिक बना हुआ है, और साथ ही 1853 से अपनी स्विस विरासत के प्रति सच्चा भी है।

FB IMG 1790872796009

*टिसो चंडीगढ़ बुटीक के बारे में*

फर्स्ट फ्लोर, एलांते मॉल, यूनिट 146, इंडस्ट्रियल एरिया फेज़ I, चंडीगढ़ 160002 में स्थित टिसो चंडीगढ़ बुटीक में घड़ियों की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है। स्टोर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है।

Exit mobile version