Site icon

णित में नवाचार और शोध की संभावनाओं पर एमसीएम में मंथन

Screenshot 2026 09 18 15 46 06 65 e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन के स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय के डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के प्रायोजन में ‘गणित में नवीनतम विकास: अंतर्दृष्टि एवं अनुप्रयोग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देशभर से 79 शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. यजवेंद्र पाल वर्मा मुख्य अतिथि रहे। गणित विभाग के चेयरपर्सन डॉ. सुरिंदर पाल सिंह कैन्थ और प्रो. सुशील कुमार तोमर विशिष्ट अतिथि रहे। प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. मधु राका ने मुख्य व्याख्यान में गणित के क्षेत्र में महिला गणितज्ञों के योगदान पर प्रकाश डाला।

आईआईटी रुड़की की डॉ. सुगंधा माहेश्वरी, एनआईटी कुरुक्षेत्र के डॉ. अमित प्रकाश और आईआईटी रोपड़ की डॉ. आरती पांडेय ने ग्रुप अलजेब्रा, अलजेब्रिक कोड्स, फ्रैक्शनल कैलकुलस और ग्राफ ऑप्टिमाइजेशन जैसे विषयों पर जानकारी साझा की।

14 प्रतिभागियों ने तकनीकी सत्रों में अपने शोध प्रस्तुत किए। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने संगोष्ठी को शोध एवं शैक्षणिक सहयोग के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

Exit mobile version