*चंडीगढ़, 16 सितंबर।** कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की महिला प्रकोष्ठ की ओर से **मां नंदा-सुनंदा की भव्य चौकी** का आयोजन रविवार, **20 सितंबर 2026** को सेक्टर-20 स्थित **गूगा मांणि हनुमान संकट मोचन मंदिर** में किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ और महिला प्रकोष्ठ की अहम बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सभा के मीडिया प्रभारी **शशि प्रकाश पांडे** ने बताया कि कार्यक्रम कुमाऊं सभा के प्रधान **गोकुल सिंह नगरकोटी** और महिला प्रकोष्ठ की प्रधान **दीपा मेहता** की देखरेख में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर **3 बजे देवी पूजन** से होगी। इसके बाद **3:15 बजे से भजन-कीर्तन** शुरू होगा, जो शाम करीब **7:45 बजे तक** चलेगा। इसके बाद रात **8 बजे से भंडारा प्रसाद** वितरित किया जाएगा, जो मां की इच्छा तक जारी रहेगा।
बैठक में कुमाऊं सभा के महासचिव **भगत सिंह रावत**, उपप्रधान **दिलीप सिंह रावत** सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। महिला प्रकोष्ठ की महासचिव **हेमा रावत**, सचिव **पुष्पा कपकोटी**, कोषाध्यक्ष **नीना जोशी**, उपप्रधान **इंद्रा कांडपाल**, **कविता उपाध्याय, मंजू खाती, गंगा रावत, बिमला गढ़िया, प्रेमा नगरकोटी और शीला रावत, कमला भट्ट** सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि मां नंदा-सुनंदा की चौकी में कुमाऊं समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ेंगे।
#BNNIndiaNews #KumaonSabha #Chandigarh #MaaNanda #MaaSunanda #NandaSunanda #NandaDevi #KumaonSamaj #Uttarakhand #ChandigarhNews #ReligiousEvent #BhajanKirtan #Bhandara #KumaoniCulture #UttarakhandCulture

