Site icon

डॉ. सपना नंदा पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Screenshot 2026 09 09 22 49 43 62 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1024x654 1

चंडीगढ़: गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर-20 डी, चंडीगढ़ की प्राचार्य डॉ. सपना नंदा को तकनीकी एवं व्यावसायिक महाविद्यालयों के प्राचार्यों के निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विश्वविद्यालय की 2026-2030 सीनेट के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है।

तीन ऑर्डिनरी फेलोज के निर्वाचन के लिए हुए चुनाव में उनका परिणाम सबसे पहले घोषित किया गया।पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट विश्वविद्यालय की सर्वोच्च वैधानिक एवं नीति-निर्धारण संस्था है, जो शैक्षणिक, प्रशासनिक, वित्तीय एवं नीतिगत मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेती है।

सीनेट चुनाव प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किए जाते हैं।निर्वाचन के बाद डॉ. नंदा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह शैक्षणिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता और शिक्षक-विद्यार्थी हितों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं व्यावसायिक महाविद्यालयों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सकारात्मक एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण से कार्य किया जाएगा।

उनके निर्वाचन का शिक्षाविदों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. नंदा विश्वविद्यालय के सुशासन और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Exit mobile version