Site icon

फार्मानेक्ट-2026 में विद्यार्थियों को फार्मा उद्योग की अपेक्षाओं और करियर अवसरों की जानकारी

Screenshot 2026 09 09 22 55 11 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1068x1281 1

बद्दी : महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, एमओयू के संयुक्त तत्वावधान में फार्मानेक्ट-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थान और फार्मास्यूटिकल उद्योग के बीच समन्वय मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं एवं रोजगार अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता, चांसलर नामित सुरेश गुप्ता, रजिस्ट्रार (डॉ.) पंकज नागलिया तथा स्कूल ऑफ फार्मेसी की निदेशिका प्रो. (डॉ.) मोनिका पिपलानी उपस्थित रहीं।

मॉरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड की एचआर दीपिका विज ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू की तैयारी, प्रभावी रिज्यूमे निर्माण, संचार कौशल, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिज्यूमे में शैक्षणिक योग्यता के साथ कौशल, प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और उपलब्धियों को प्रमुखता देनी चाहिए।

मैकलियॉड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के अमरीक सिंह ने गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP), डेविएशन, दस्तावेजीकरण और डेटा इंटीग्रिटी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-तैयार प्रोफेशनल बनाना रहा।

Exit mobile version