Site icon

पंजाब में नए दौर के उद्योगों, एआई और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर : पुनीत कौऱा

Screenshot 2026 09 09 22 41 19 23 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1024x665 1

चंडीगढ़: सीआईआई नॉर्दर्न रीजन की चेयरपर्सन एवं सैमटेल एवियोनिक्स की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ पुनीत कौऱा ने चंडीगढ़ दौरे के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के लिए भविष्य-केंद्रित विकास एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अलग-अलग मुलाकात कर उद्योग-सरकार सहयोग पर चर्चा की।

राज्यपाल के साथ बैठक में चंडीगढ़ को स्मार्ट एवं ग्रीन सर्टिफाइड सिटी बनाने, कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण, ऊर्जा दक्षता और हरित बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया। साथ ही चंडीगढ़ को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) हब बनाने तथा बेहतर हवाई संपर्क की आवश्यकता बताई गई।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में एमएसएमई में एआई एवं तकनीक अपनाने, कौशल विकास, निवेश, कृषि-बागवानी, स्थिरता और बुनियादी ढांचे पर चर्चा हुई। सीआईआई ने मल्टी-स्किल ट्रेनिंग सेंटर के लिए सरकारी सहयोग मांगा। औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जरूरत भी उठाई गई।

कौऱा ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ड्रोन तकनीक और उच्च-मूल्य विनिर्माण में निवेश की संभावनाएं बताईं। उन्होंने सैमटेल एवियोनिक्स और जापान की BULL के अंतरिक्ष मलबे से संबंधित समझौते का भी उल्लेख किया।

Exit mobile version