Site icon

सुभाष चंद्रा समेत चार के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

zee images

LIC हाउसिंग फाइनेंस से जुड़े ₹1,322 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जी ग्रुप के संस्थापक और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा समेत चार लोगों के खिलाफ कथित ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत के आधार पर की गई है।

CBI के अनुसार, आरोप है कि संबंधित कंपनियों को लोन दिलाने के लिए सुभाष चंद्रा की नेटवर्थ से जुड़े प्रमाणपत्रों में गलत या विवादित जानकारी का इस्तेमाल किया गया। मामले में पंकज सुरोलिया, अमीश पांड्या और राजीव ढोलकिया के नाम भी आरोपी के तौर पर दर्ज किए गए हैं।

मामला 2018 में स्वीकृत लोन सुविधाओं से जुड़ा है, जिनके बाद कथित तौर पर डिफॉल्ट हुआ और LIC हाउसिंग फाइनेंस को ब्याज व अन्य देनदारियों सहित करीब ₹1,322 करोड़ का नुकसान हुआ। मामले की जांच CBI कर रही है।

#SubhashChandra #CBI #LICHousingFinance #FraudCase #ZeeGroup #EsselGroup #CBIInvestigation #LoanFraud #NewDelhi #BusinessNews #IndiaNews #BreakingNews

Exit mobile version