Site icon

फिल्म ‘हरि-ओम’ का नाम बदलकर ‘ओम का हरि’ किया गया, रिलीज डेट की हुई घोषणा

images

18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली अभिनेता अंशुमान झारघुवीर यादव और सोनी राजदान अभिनीत फिल्म हरि-ओम’ का नाम बदलकर ओम का हरि’ कर दिया गया है और यह 18 सितंबर को रिलीज होगी।

हरीश व्यास द्वारा निर्देशित यह फिल्म भोपाल के एक जिद्दी पिता (हरि प्रसाद शर्मा) तथा उनके स्वतंत्र विचारों वाले बेटे (ओम प्रसाद शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके बीच का विवाद भोपाल से शुरू होकर वाराणसी में जाकर समाप्त होता है।

फिल्म का नया शीर्षक इसके मुख्य पात्रों के भी अनुकूल हैजिसमें रघुवीर यादव को हरि और अंशुमान झा को ओम की भूमिका में देखा जा सकेगा। यह फिल्म प्रेम और उसकी अभिव्यक्ति के महत्व को दर्शाने वाली निर्देशक की तीन फिल्मों की शृंखला की आखिरी कड़ी है। संजय मिश्रापंकज त्रिपाठी और अंशुमान झा अभिनीत उनकी पहली फिल्म अंग्रेजी में कहते हैं’ ने शादी के दशकों बाद भी अपने जीवनसाथी से आई लव यू’ कहने के महत्व को दर्शाया था।

इसके बाद हम भी अकेले-तुम भी अकेले’ आईजिसमें अंशुमान झा और जरीन खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

झा ने एक बयान में कहाफिल्म का नाम मूल रूप से हरि-ओम’ रखा जाना थालेकिन चूंकि हमें इस शीर्षक के अधिकार नहीं मिले इसलिए हमने दूसरा सबसे बेहतर विकल्प चुना। ओम और हरि गहरे आध्यात्मिक शब्द हैंजो हमारे महान देश की संस्कृति से जुड़े हैं। हरीश व्यास ओम और हरि’ पात्रों के नामों के माध्यम से पिता बनाम बेटे के संबंधों को व्यक्त करना चाहते थे।

अंग्रेजी में कहते हैं’ और हम भी अकेले’ के बाद निर्देशक हरीश व्यास और अभिनेता झा की एक साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म का निर्माण फर्स्ट रे फिल्म्स’ द्वारा किया गया है।

Exit mobile version