Site icon

टेंट डेकोर इंडिया 2026 में उमड़ी भीड़, आधुनिक तकनीक और डिजाइन ने खींचा कारोबारियों का ध्यान

Screenshot 2026 09 05 19 22 52 71 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1024x677 1
60 से अधिक प्रदर्शक, 2,600 से ज्यादा उत्पाद; टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग और इवेंट इंडस्ट्री के लिए बना बिजनेस कनेक्ट का मंच

चंडीगढ़: टेंट, डेकोरेशन और इवेंट इंडस्ट्री में तेजी से बदलती तकनीक, आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं की बढ़ती मांग के बीच टेंट डेकोर इंडिया 2026 उद्योग जगत के लिए नए अवसरों और कारोबारी संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। तीन दिवसीय एक्सपो के पहले ही दिन बड़ी संख्या में कारोबारी, विजिटर्स, प्रदर्शक और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स पहुंचे।

शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड के एग्जीबिशन डिवीजन की ओर से आयोजित इस एक्सपो में 60 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। करीब 8,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शनी में 2,600 से अधिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

एक्सपो में आधुनिक टेंट स्ट्रक्चर, वेडिंग डेकोरेशन, कैटरिंग उपकरण, हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस, फर्नीचर, कारपेट, लाइटिंग, साउंड सिस्टम और स्टेज टेक्नोलॉजी सहित इंडस्ट्री से जुड़े कई आधुनिक उत्पाद और समाधान प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य कारोबारियों को नई तकनीकों, उत्पादों और डिजाइन ट्रेंड्स से परिचित कराने के साथ-साथ नए व्यावसायिक संपर्क विकसित करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

शोमैन एसोसिएट्स के फाउंडर सतीश शर्मा और डायरेक्टर ध्रुवनेश शर्मा ने कहा कि एक्सपो के पहले दिन मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि टेंट डेकोर इंडिया 2026 उत्तर भारत के टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट कारोबार से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक ही मंच पर लाने का काम कर रहा है। इससे कारोबारियों को नए उत्पादों और तकनीकों की जानकारी मिलने के साथ भविष्य के कारोबारी अवसरों पर चर्चा का मौका भी मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, संस्था की ओर से आगामी समय में भी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक्सपो आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर में सेक्टर-18 के परेड ग्राउंड में शॉपिंग एक्सपो आयोजित करने की तैयारी है, जबकि भविष्य में मेडिकल एक्सपो आयोजित करने की भी योजना है।

संस्था के मुताबिक, पिछले 33 वर्षों में 465 से अधिक एक्सपो आयोजित किए जा चुके हैं। टेंट डेकोर इंडिया 2026 7 सितंबर तक जारी रहेगा और इसमें प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

Hashtags:
#TentDecorIndia2026 #Chandigarh #TentIndustry #EventIndustry #WeddingDecor #EventManagement #HospitalityIndustry #CateringIndustry #Exhibition #Expo2026 #BusinessExpo #EventTechnology #WeddingIndustry #DecorationIndustry #ChandigarhEvents #ShowmanAssociates #NorthIndiaBusiness #TradeExpo

Exit mobile version