सेक्टर-66 में बनेगा ‘द किंग्स किंगडम’, ईवोक एंटालिया का निर्माण शुरू
मोहाली: सेक्टर-66, मोहाली में ईवोक रियलटेक के अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय प्रोजेक्ट ईवोक एंटालिया का ग्राउंड ब्रेकिंग और पौधरोपण समारोह आयोजित किया गया। 4.4 एकड़ में विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट में कुल 192 लक्जरी आवास होंगे।
कंपनी के अनुसार प्रत्येक मंजिल पर केवल दो 5+1 बीएचके आवास होंगे। प्रोजेक्ट में निजी सर्विस लेन, पांच लिफ्ट, तीन तरफ खुले दृश्य और 40,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में क्लब लेगेसी जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
प्रोजेक्ट की वास्तुकला प्रसिद्ध आर्किटेक्ट त्रिपत गिरधर के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही है। निर्माण लोंगोवालिया इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने पौधरोपण के माध्यम से हरित और टिकाऊ वातावरण विकसित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
#Mohali #Sector66 #EvokAntalia #LuxuryRealEstate #RealEstate #Tricity #Chandigarh #MohaliNews #LuxuryHomes #PunjabNews

