उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने INCOIS का किया दौरआ 

हैदराबाद:  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हैदराबाद प्रेस दौरे पर उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चल रहे इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं और पहलों की जानकारी देना है।

IMG 20260901 WA0537

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन **भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)** का दौरा किया। पत्रकारों को भारत की महासागर निगरानी व्यवस्था, सुनामी चेतावनी प्रणाली, मौसम एवं समुद्री पूर्वानुमान तथा आपदा अलर्ट जारी करने की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।

प्रतिनिधिमंडल आगामी दिनों में **ICMR के राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN), ESIC अस्पताल** सहित विभिन्न संस्थानों का दौरा करेगा। इसके अलावा हैदराबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने के लिए चारमीनार, सालार जंग संग्रहालय और लाड बाजार का भ्रमण भी किया जाएगा।

#HyderabadPressTour #PIBDehradun #UttarakhandMedia #INCOIS #Telangana #PressTour #MediaDelegation #GovernmentInitiatives #bnnindianews

Exit mobile version