#bnnindianews

चंडीगढ़  राठ त्रिपट्टी विकास समिति, चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में 17वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Screenshot 2026 08 17 08 20 12 85 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

शिविर में चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में रह रहे उत्तराखंड के लोगों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। गढ़वाल भवन पहुंचने पर ट्राइसिटी में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

डॉ. धन सिंह रावत ने रक्तदान शिविर का जायजा लिया और रक्तदाताओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए रक्तदाताओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने ट्राइसिटी में रह रहे उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर डॉ. रावत ने उचित समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि रावत, पार्षद गुरबख्श रावत, गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार, महासचिव वीरेंद्र कंडारी, राठ त्रिपट्टी विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह भंडारी, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद और चमोली विकास परिषद के पदाधिकारी, उत्तराखंड युवा मंच के पूर्व प्रधान धर्मपाल रावत सहित विभिन्न उत्तराखंडी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। प्रवासी उत्तराखंड की मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। समिति के प्रधान आनंद सिंह राणा ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

Exit mobile version