#bnnindianews
रामदरबार फेस-2 में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 में परमपूज्य स्वामी श्री अजून सेवानन्द महाराज जी के धरावतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
कथा व्यास आचार्य शलैन्द्र कृष्ण जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को व्यास पीठ से भागवत भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिल रहा है।
इस धार्मिक आयोजन का आयोजन भाजपा नेता श्री लीलाधर स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन 13 अगस्त 2026 तक चलेगा।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

