Site icon

सामुदायिक गतिविधियों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश – ‘क्लब 72’ जिम

IMG 20260719 WA0206

#bnnindianews सामुदायिक गतिविधियों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश
– ‘क्लब 72’ जिम ने मोहाली में आयोजित किया अनोखा ‘फिट व्हील्स’ इवेंट,
– 100 से अधिक बाइकर्स ने लिया हिस्सा
मोहाली, 19 जुलाई
रविवार को मोहाली में ‘क्लब 72 जिम बाय प्रो अल्टीमेट’ ने अनोखे फिटनेस और बाइकिंग इवेंट ‘फिट व्हील्स’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फिटनेस प्रेमियों और बाइकिंग समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस, सहनशक्ति और सामुदायिक भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एडीसी मोहाली गीतिंका सिंह ने बाइक राइड को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान 100 से अधिक बाइकर्स ने मोहाली शहर और आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक बाइक राइड में हिस्सा लिया। इवेंट में प्रतिभागियों के लिए जिग-जैग रेस, रिवर्स बाइक रेस और बाइक पुल रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिन्होंने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। क्लब 72 जिम के अनुसार, ट्राइसिटी में किसी फिटनेस क्लब की ओर से इस तरह का अपनी तरह का पहला आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य फिटनेस को जिम की चारदीवारी से बाहर निकालकर लोगों को सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस आयोजन को द थम्पर्स कैफे, लिवासा हॉस्पिटल्स, एगरॉ, होशियारपुरियन दी हट्टी और लाइफ फार्मेसी का सहयोग मिला।
क्लब 72 जिम के ब्रांच मैनेजर पियूष शर्मा ने कहा कि ‘फिट व्हील्स’ का उद्देश्य फिटनेस और बाइकिंग जैसी दो जुनूनी समुदायों को एक मंच पर लाना था। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजन करता रहेगा, जिससे मोहाली और ट्राइसिटी में फिटनेस संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिल सके। उल्लेखनीय है कि क्लब 72 जिम बाय प्रो अल्टीमेट को भारत के सबसे बड़े जिमों में गिना जाता है। यहां विश्वस्तरीय फिटनेस सुविधाओं के साथ समुदाय आधारित फिटनेस गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाता है।

Exit mobile version