Site icon

व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों ने साहस और संकल्प की नई मिसाल पेश की : कटारिया

full14800

BNNIndianews

चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि साहस, समानता और समावेश का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने समाज से दिव्यांगजनों के लिए खेल, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं में समान अवसर सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वह शनिवार को पंजाब विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में 6वीं डब्ल्यूसीएफआई व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

full14800 1

 

 

इससे पहले पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेनू विग ने राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप की थीम “Inclusive India through Sports: Capacity Building and Leadership Development of Persons with Disabilities for Sustainable Futures” है, जिसमें देशभर से 45 दिव्यांग खिलाड़ी और युवा नेतृत्वकर्ता भाग ले रहे हैं।

 

 

समावेशी भारत के निर्माण का दिया संदेश

कटारिया ने कहा कि यह आयोजन विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को मजबूत करता है और यह साबित करता है कि शारीरिक सीमाएं किसी व्यक्ति की क्षमता तय नहीं करतीं। उन्होंने व्हीलचेयर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया, एपीएसडब्ल्यूडीपी, आरजीएनआईवाईडी, पंजाब विश्वविद्यालय तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए वर्ष 2017 में इस चैंपियनशिप की शुरुआत करने वाली स्वर्गीय रेखा त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने केंद्र सरकार की सुगम्य भारत, यूडीआईडी, एडीआईपी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समावेशी समाज के निर्माण को नई दिशा देते हैं। प्रतियोगिता में पंजाब, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Exit mobile version