Site icon

गोकुल सिंह नगरकोटी को एक बार फिर निर्विरोध हरको बैंक एंप्लॉइज यूनियन का प्रधान चुना -हरियाणा स्टेट अपेक्स कोऑपरेटिव बैंक (हरको बैंक), सेक्टर-17बी, चंडीगढ़

IMG 20260718 WA0245

BNNIndianews. ​चंडीगढ़, तिथि 18.7.2026:
हरियाणा स्टेट अपेक्स कोऑपरेटिव बैंक (हरको बैंक), सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ के एंप्लॉइज यूनियन की एक महत्वपूर्ण आम बैठक बैंक परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लेते हुए श्री गोकुल सिंह नगरकोटी को एक बार फिर निर्विरोध हरको बैंक एंप्लॉइज यूनियन का प्रधान चुना गया है। श्री नगरकोटी लगातार दूसरी बार इस सम्मानित पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं, जो कर्मचारियों के बीच उनके प्रति अटूट विश्वास और लोकप्रियता को दर्शाता है।
​दोबारा प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर श्री गोकुल सिंह नगरकोटी ने सभी कर्मचारी साथियों का तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा:
​”मुझ पर दोबारा भरोसा जताने के लिए मैं सभी कर्मचारियों का आभारी हूँ। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी हर जायज मांग के लिए हमारी यूनियन हमेशा मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। हर कर्मचारी का मान-सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके हितों की रक्षा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ की जाएगी।”
​बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्रधान का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए कार्यकाल के लिए श्री नगरकोटी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी ने आज अपनी टीम का भी गठन किया

उप प्रधान श्री सुरता सिंह
महासचिव श्री रविंद्र कुमार
सचिव श्री दिनेश कुमार
कोषाध्यक्ष श्री नवीन इंदौर
ऑडिटर श्री सुरेंद्र यादव
श्रीमती संगीता संयोजक
श्री जोगिंदर हुड्डा सलाहकार नियुक्त किए गए

​भवदीय,
एम्पलाई यूनियन प्रधान गोकुल सिंह नगर कोटी
हरको बैंक एंप्लॉइज यूनियन
सेक्टर-17बी, चंडीगढ़

Exit mobile version