Site icon

न्यूरो डिसऑर्डर के बढ़ते मामलों पर आधुनिक इलाज की जानकारी देगा न्यूरोनेक्स्ट फोरम

Screenshot 2026 07 14 20 46 49 60 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

#bnnindianews

चंडीगढ़। पार्किंसन डिजीज और एसेंशियल ट्रेमर जैसे मूवमेंट डिसऑर्डर के बढ़ते मामलों के बीच वट्टिकुटी फाउंडेशन मरीजों और उनके परिजनों को आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक करने के लिए 19 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ के ताज चंडीगढ़, सेक्टर-17ए में ‘न्यूरोनेक्स्ट फोरम’ आयोजित करेगा।

‘रेस्टोरिंग लाइफ विद फोकस्ड अल्ट्रासाउंड’ विषय पर होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को दवाओं से आगे उपलब्ध नवीन उपचार तकनीकों की जानकारी देना है।विशेषज्ञों के अनुसार, इन बीमारियों को अक्सर केवल हाथ-पैर कांपने या चलने-फिरने में कठिनाई तक सीमित समझा जाता है, जबकि इनका प्रभाव मरीजों के रोजगार, दैनिक जीवन, सामाजिक गतिविधियों और आत्मनिर्भरता पर भी पड़ता है।

ऐसे में समय पर सही उपचार और जागरूकता बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में देश के प्रमुख न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और स्वास्थ्य विशेषज्ञ बिना चीरा लगाए किए जाने वाले फोकस्ड अल्ट्रासाउंड ब्रेन थेरेपी सहित आधुनिक उपचार विकल्पों पर चर्चा करेंगे। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाने और नई तकनीकों की जानकारी लेने का अवसर मिलेगा।

वट्टिकुटी फाउंडेशन के अनुसार, इस वर्ष तीन शहरों में आयोजित न्यूरोनेक्स्ट फोरम में 200 से अधिक मरीज और उनके परिजन तथा 50 से ज्यादा ऑनलाइन प्रतिभागी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा, लेकिन पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा।

Exit mobile version