सूद भवन सेक्टर 44- ए चंडीगढ़ में लगे आमों के चटकारे – सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से ए जी एम के साथ लगाया गया वार्षिक मैंगो मेला।

#bnnindianews

सूद भवन सेक्टर 44- ए चंडीगढ़ में लगे आमों के चटकारे
– सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से ए जी एम के साथ लगाया गया वार्षिक मैंगो मेला।

सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से रविवार को सूद भवन सेक्टर 44-ए ,चंडीगढ़ में वार्षिक “मैंगो फेस्टिवल 2026” का आयोजन किया गया। सूद-भवन सेक्टर 44-A,चंडीगढ़ परिसर में लगाए गए इस मैंगो फेस्टिवल 2026 में ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला तथा आसपास के अन्य इलाकों से लगभग 100 से अधिक सूद परिवारों ने स्वादिष्ट आमों की विभिन्न किस्मों जैसे दशहरी तथा कूपी का आनंद लिया।

IMG 20260712 WA0168

इस मौके पर सूद सभा कि ओर से लाईफ मेंबरों के लिए तंबोला का भी आयोजन किया गया। मैंगो फेस्टिवल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता,तथा ट्रैडिशनल ड्रेस कौम्पीटीशन आकर्षण का केंद्र रहा। सूद सभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अश्वनी सूद, तथा वित्त सचिव श्री खुशविंदर सूद तथा सचिव श्री अतुल सूद ने सूद बिरादरी की परंपराओं के महत्व के बारे में इस मेले के दौरान मौजूद सूद बिरादरी के लोगों का संबोधन किया। इस वर्ष मैंगो मेला 2026 की आयोजक कमेटी में श्री संदीप, श्री राजेश सूद, श्री सुमित सूद,श्री संजय सूद, श्री जतिन सूद तथा श्री मुकेश सूद शामिल थे। सूद सभा चंडीगढ़ के प्रेस सैक्ट्री श्री सचिन सूद और ज्वाइंट सचिव प्रेस मुकेश सूद ने बताया कि सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से हर साल मौनसून सीजन के दौरान कोंट्रीब्यूटरी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसमें ट्राईसिटी चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली तथा साथ लगते अन्य शहरों से सूद बिरादरी के लोग बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।

उन्होंने बताया कि सूद सभा में मैंगो मेले का आयोजन सूद सभा के गठन यानी की 1959 से भी पहले का है उस समय सूद सभा के फाउंडिंग मेंबर्स अपने घरों से आम लाकर एकत्रित होकर परिवारों के साथ मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया करते थे जिसके बाद उन्होंने सूद सभा का गठन किया। दूसरे शब्दों में कहें तो सूद सभा की नींव या उसका आधार ही मैंगो फेस्टिवल है।उन्होंने बताया कि आयोजित किए गए मैंगो फेस्टिवल 2026 को लेकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ सभी में खासा जोश देखने को मिला और इस तरह के आयोजन हर तरफ होने चाहिए ताकि लोग मोबाइल और टीवी को छोड़कर आपस में मेल-जोल बढ़ाएं।

इस अवसर पर सूद सभा की ए जी एम का भी आयोजन किया गया और सूद सभा के प्रधान श्री अश्विनी सूट में बताया कि अब यह निर्णय लिया गया है कि सूद भवन पंचकूला को पूर्ण रूप से तोड़कर नए सूद भवन के निर्माण का कार्य जल्दी आरंभ किया जाएगा।

Exit mobile version