Site icon

साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के ओवरऑल विजेता राहुल सिंह चौहान सम्मानित

IMG 20260711 WA0217

#bnnindianews

चंडीगढ़, 11 जुलाई। 16वीं साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के ओवरऑल विजेता राहुल सिंह चौहान का शनिवार को चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया।

इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (मुंबई) से संबद्ध एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-21 स्थित बाबा डेयरी में आयोजित समारोह में राहुल सिंह चौहान को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में SHO बलदेव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राहुल सिंह चौहान ने 30 जून से 4 जुलाई, 2026 तक भूटान में आयोजित 16वीं साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में पहले 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वह साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब जीतने वाले चंडीगढ़ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस सफलता से भारत का भी गौरव बढ़ा है। अब वह वर्ष के अंत में आयोजित होने वाली एशियन और वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन कलविंदर सिंह, अध्यक्ष सूरज भान नैन, महासचिव नकुल कौशल, उपाध्यक्ष उपकार सिंह एवं प्रदीप नैन, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ढुल, संयुक्त सचिव अरविंद सिंह, आयोजन सचिव संजय तोमर, लीगल एडवाइजर गुरकीरत सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य रणदीप सिंह, दीपक मलिक, विकास कुमार, राममेहर, सुरिंदर सिंह, जसवीन कौर और गौरव थापर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राहुल सिंह चौहान को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह आगामी एशियन और वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर चंडीगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान एसोसिएशन ने कहा कि वह चंडीगढ़ में बॉडीबिल्डिंग खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

Exit mobile version