#bnnindianews
उपभोक्ताओं को दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ और बिलिंग की दी जानकारी
चंडीगढ़, 9 जुलाई 2026: सिटीज़न्स अवेयरनेस ग्रुप ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सहयोग से आज सेक्टर-35 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ और बिलिंग विषय पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में लगभग 130 विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा बीएसएनएल और एयरटेल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में साइबर ट्रेनर एस्तुरी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, दूरसंचार सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, टैरिफ योजनाओं तथा बिलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरिंदर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुई।
कार्यक्रम के अंत में सुरिंदर वर्मा ने साइबर ट्रेनर एस्तुरी तथा स्कूल के स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए और सभी से जागरूक उपभोक्ता बनने तथा दूरसंचार सेवाओं का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने का आह्वान किया।