Site icon

CHARDIKALA की स्टारकास्ट ने पत्रकारों संग किया लंच, साझा किए फिल्म के दिलचस्प पहलू

IMG 20260525 WA0293

#bnnindianews

मोहाली। पंजाबी फिल्म CHARDIKALA की स्टारकास्ट ने पत्रकारों के साथ विशेष लंच मीट का आयोजन कर फिल्म प्रमोशन को एक अलग और यादगार अंदाज़ दिया। इस दौरान फिल्म के कलाकार ऐमी विर्क, रूपी गिल, हिम्मत संधू, जरनैल सिंह और प्रोड्यूसर गुरकरण धालीवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ खुलकर बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई रोचक अनुभव साझा किए।

स्टारकास्ट ने बताया कि CHARDIKALA एक पीरियड फिल्म है, जिसकी कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ पंजाब की संस्कृति, संघर्ष और “चढ़दी कला” की भावना को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। कलाकारों ने कहा कि फिल्म के हर किरदार और दृश्य को वास्तविक बनाने के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है।

पत्रकारों के साथ हुए इस अनौपचारिक संवाद में फिल्म की मेकिंग, संगीत, लोकेशंस और कलाकारों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कलाकारों ने कहा कि दर्शकों को फिल्म में मनोरंजन के साथ एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस होगा।

फिल्म की पूरी टीम ने उम्मीद जताई कि CHARDIKALA पंजाबी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी और दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने में सफल रहेगी।

Exit mobile version