Site icon

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में चमके चंडीगढ़ के दीपम प्रजापति, रेस वॉर्स इंडिया में जीते दो खिताब

IMG 20260525 WA0443

#bnnindianews

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में चमके चंडीगढ़ के दीपम प्रजापति, रेस वॉर्स इंडिया में जीते दो खिताब

चंडीगढ़ के युवा कार रेसर दीपम प्रजापति ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित रेस वार्स इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टॉक 1650-2000 कैटेगरी में पहला और ओपन 1650-2000 कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और मोटर स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं में उत्साह की लहर है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दीपम ने बेहतरीन ड्राइविंग कौशल, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर परिवार, दोस्तों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

मोटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहे दीपम का कहना है कि यह जीत उनके लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। उन्होंने भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा भी जताई।

Exit mobile version