Site icon

मलोया में चंडीगढ़ प्रशासक का समाधान शिविर, लोगों की शिकायतें सुन रहे गुलाब चंद कटारिया

Chandigarh Administrator Gu

#bnnindianews

गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को मलोया में जनता दरबार (समाधान शिविर) आयोजित किया, जहां वे क्षेत्र के लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुन रहे हैं। शिविर में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से जुड़ी शिकायतों पर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

यह समाधान शिविर मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और प्रशासक के सामने सड़क, सफाई, पानी, पुलिस और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रखे।

जनता दरबार में चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान चंडीगढ़ के मुख्य सचिव IAS एच. राजेश प्रसाद, DGP सागर प्रीत हुड्डा और डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। वहीं चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी और क्षेत्रीय पार्षद भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सीधे जनता के बीच पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दे रहे हैं। इससे पहले भी राजभवन समेत कई अन्य स्थानों पर जनता दरबार आयोजित किए जा चुके हैं।

Exit mobile version