Site icon

पारस हेल्थ पंचकुला ने शुरू किया “सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें” एडल्ट वैक्सीनेशन कैंपेन, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावापारस हेल्थ पंचकूला ने शुरू किया वयस्क टीकाकरण अभियान

WhatsApp Image 2026 05 21 at 17.35.31

#bnninadianews

पंचकूला, 21 मई 2026: पारस हेल्थ पंचकुला ने “सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें” थीम के साथ वयस्क टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और बचाव आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। अभियान की शुरुआत अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान की गई। इस पहल का संचालन डॉ. अमित मंडल और डॉ. नवनीत अरोड़ा द्वारा किया जा रहा है।

अस्पताल द्वारा शुरू की गई इस सेवा के तहत वयस्कों, बुजुर्गों तथा यात्रा और तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए विभिन्न टीकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि टीकाकरण केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि वयस्कों के लिए भी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि समय पर टीकाकरण कई गंभीर संक्रमणों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण कई लोग आवश्यक टीके नहीं लगवाते, जबकि बढ़ती उम्र, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता और जीवनशैली संबंधी बीमारियों के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

अभियान के तहत फ्लू, हेपेटाइटिस-बी, टेटनस, टाइफाइड, रेबीज, शिंगल्स, येलो फीवर और जापानी इंसेफेलाइटिस सहित कई महत्वपूर्ण टीकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा बुजुर्गों और लगातार यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष परामर्श भी दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से पारस हेल्थ क्षेत्र में बचाव आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और जन जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Exit mobile version